जोगिंदर नगर से कमल कांत होंगे राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रत्याशी

जोगिंदर नगर: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में पार्टी ने सात विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिनमें जोगिंदर नगर भी शामिल है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कांगड़ा के देहरा से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

पार्टी ने जोगिंदर नगर से कमल कांत को टिकट दिया गया है। इसके अलावा चंबा के भटियात नरेंद्र पंडित को प्रत्याशी बनाया है। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से कैलाश चंद को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है। ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से विनोद कुमार डढवाल को पार्टी ने मैदान में उतारा है।  पार्टी ने बिलासपुर सदर से महिला प्रत्याशी पूजा पाल को टिकट दिया है।

सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से जयदेव ठाकुर को टिकट दिया गया है। सोलन की कसौली विधानसभा क्षेत्र से राजीव कौंडल राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पार्टी के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत त्योहारों के सीजन में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर से पहले पार्टी की तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी।

Leave a Comment