दुःखद खबर: कुल्लू में आई बाढ़ के दौरान हुए थे लापता, आज आई मृत्यु की खबर

जोगिंदरनगर: प्रदेश में बीते दिनों बारिश तबाही बनकर बरसी। कुछ लोगों के आशियाने उजड़ गए, कुछ के करीबी और जिगर के टुकड़े। आज जोगिंदरनगर क्षेत्र के लिए भी एक बुरी खबर आई है।

द्रुब्बल पंचायत के नागण गांव के लवकेश उर्फ (लब्बू) कुल्लू में आई बाढ़ की वजह से लापता थे। आज उनकी दुःखद मृत्यु की सूचना मिली है। इस दुखद सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

लवकेश के साथ उनके दो और साथी भी थे, जो अभी भी लापता है। हम भगवान से उनके स्वस्थ व सही सलामत होने की कामना करते हैं।

साथ ही भगवान से प्रार्थना है कि दिवगंत लवकेश की आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने का साहस प्रदान करे।

जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर ने भी लवकेश की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक जताया है।

Leave a Comment