जोगिंदर नगर: युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बोले- नहीं चलेगा पैराशूटी नेता

जोगिंदर नगर: जोगिंदर नगर में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार कोई पैराशूटी नेता नहीं होगा। यह बात युवा कांग्रेस जोगिंदर नगर के अध्यक्ष सौरव ठाकुर ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कही। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्यार चंद, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष रामलाल, ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर से रणवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा, राजेश, इंद्रपाल, राजीव, श्याम सिंह व एनएसयूआई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे।

सौरव ठाकुर ने कहा कि जोगिंदर नगर से कांग्रेस पार्टी का टिकट पार्टी के कार्यकर्ता ही मिलना चाहिए। यदि टिकट किसी ऐसे नेता को मिला जो कांग्रेस पार्टी का सदस्य नहीं है या पिछले चुनावों में पार्टी के विरुद्ध कार्य किया हो। तो यह उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे व्यक्ति भी कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जो कांग्रेस पार्टी के सदस्य ही नहीं है। या पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित है।

सौरव ठाकुर ने कहा कि उन्हें युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कार्य करते इतना समय हो गया। इस बीच उन्होंने जोगिंदर नगर कांग्रेस के सिर्फ एक नेता जीवन ठाकुर को निरंतर जनता के बीच देखा है। उन्होंने कहा कि जीवन ठाकुर जोगिंदर नगर कांग्रेस के इकलौते नेता हैं जो लगातार जनसेवा के कार्य में लगे रहते हैं। वही इकलौते नेता है जो जोगिंदर नगर से कांग्रेस पार्टी का टिकट के लिए योग्य उम्मीदवार है।

Leave a Comment