विधानसभा चुनाव 2022: जोगिंदर नगर में टिकट के दावेदारों की लंबी फौज

जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र (Joginder Nagar Assembly Constituency) से आने वाले विधानसभा चुनावों में टिकट दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। प्रकाश राणा ने वर्ष 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में राणा ने भाजपा प्रत्याशी गुलाब सिंह ठाकुर को 6635 मतों से हराकर, बड़ा सियासी उलटफेर किया था।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद प्रकाश राणा आने वाला विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा टिकट के तगड़े दावेदार हो गए हैं। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने ससुर को जोगिंदर नगर से टिकट दिलाने में कामयाब होते हैं या नहीं। वहीं, जोगिंदर नगर से इस बार भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल भी टिकट के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

यदि कांग्रेस पार्टी की बात की जाए तो यहां से पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी जीवन लाल ठाकुर, कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव राकेश चौहान का नाम चर्चा में है। सभी नेताओं ने अपने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिए। अब देखना होगा कि दोनों पार्टियां किस पर अपना भरोसा जताती है।

Leave a Comment