जोगिंदर नगरन्यूज़हादसा

जोगिंदरनगर: मकरीडी के समीप खाई में गिरी गाड़ी, एक बच्ची समेत चार घायल

जोगिंदरनगर-सरकाघाट राज्य मार्ग में मकरीडी के समीप एक बोलेरो गाड़ी 100 फुट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे एक बच्ची समेत 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना उस समय घटी जब एक बोलेरो गाड़ी लांगणा से नेरी होते हुए जोगिन्दरनगर की ओर जा रही थीं तो शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मकरीडी के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी इसमें एक बच्ची समेत 4 लोग सवार थे। जो दुर्घटना में घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस व अन्य निजी वाहन की मदद से जोगिंदर नगर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान 60 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र केदारनाथ, 30 वर्षीय सीमा देवी पत्नी आयुष, 5 वर्षीय अनवया पुत्री आयुष निवासी लांगणा समौण और चालक कालिदास पुत्र चुन्नीलाल निवासी अलमरा के रूप में हुई हैं।

मामलें की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेन्दर नेगी ने बताया कि मामलें की छानबीन की जा रही हैं।

Hi, I’m ankit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *