लड-भड़ोल कॉलेज में 11 जुलाई से शुरू होंगी एडमिशन्स, ये है प्रक्रिया

लड-भड़ोल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एडमिशन प्रक्रिया 11 जुलाई 2022 से शुरू हो रही है। 11 जुलाई से छात्र-छात्राएं बीए व बीकॉम प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में एडमिशन ले सकते हैं।

लड-भड़ोल कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने बताया कि बारहवीं पास सभी इच्छुक अभ्यर्थी 11 जुलाई से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रोस्पेक्टस व एडमिशन से संबंधित जानकारी कॉलेज से प्राप्त कर दाखिला ले सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्षो में कॉलेज का वार्षिक  परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि कॉलेज में लगभग सभी विषयों के प्राध्यापक उपलब्ध हैं। एडमिशन की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2022 है।

इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रो. संजीव कुमार: 7018162768
प्रो. चंचल शर्मा: 9817435671

Leave a Comment