जोगिंदर नगरहादसा

जोगिंदरनगर: सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

जोगिंदरनगर: शनिवार सुबह सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सरकाघाट सड़क पर गरोडू के नजदीक यह हादसा हुआ। हादसे में सूरज डोगरा (28) पुत्र दीपक कुमार, निवासी गरोडू की मौत हो गई। परिवार के लिए नए साल की खुशियां भी मातम में बदल गईं। एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने युवक की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।

हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। बाइक सवार सूरज किसी काम के लिए निकला था। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सूरज सिर के बल सड़क पर गिर गया। गंभीर घायल होने पर उसे अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक मार्केटिंग का काम करता था। शनिवार सुबह इसी सिलसिले में घरमेहड़ जा रहा था। युवक की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही सुहाग उजड़ गया। घटना के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Hi, I’m ankit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *